Monday 5th of January 2026

UP News: घर पहुंचा मुख्तार अंसारी का शव, आज कालीबाग कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्दे खाक

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  March 30th 2024 07:54 AM  |  Updated: March 30th 2024 07:54 AM

UP News: घर पहुंचा मुख्तार अंसारी का शव, आज कालीबाग कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्दे खाक

ब्यूरोः बाहुबली मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया है। आज यानी शनिवार को कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। बता दें माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शाम 4:43 बजे शव का काफिला बांदा से निकला जो देर रात 1:15 बजे गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में मुख्तार के आवास पर पहुंचा।  लोग घर के बाहर कई घंटे से खड़े होकर शव का इंतजार कर रहे थे।

परिजनों के मुताबिक, शनिवार की सुबह दस बजे जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी, फिर कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। शुक्रवार रात को ही मगफिरत की दुआ की और खिराजे अकीदत पेश की। बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा के पोस्टमार्टम हाउस से माफिया मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर लाया गया है। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network