Sunday 18th of January 2026

UP News: फिरोजाबाद का नया नाम चंद्रनगर करने का ऐलान, नगर निगम में प्रस्ताव किया पारित

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  December 01st 2023 02:20 PM  |  Updated: December 01st 2023 02:20 PM

UP News: फिरोजाबाद का नया नाम चंद्रनगर करने का ऐलान, नगर निगम में प्रस्ताव किया पारित

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश में एक और जिले का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इस कड़ी में फिरोजाबाद के नाम बदलने के प्रस्ताव किया गया है, जिसमें फिरोजाबाद का नया नाम चंद्रनगर करने का ऐलान हुआ है। इस प्रस्ताव को फिरोजाबाद नगर निगम में पारित किया गया है।  इससे पहले अलीगढ़ का नाम बदलकर हरि गढ़ करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था। 

जानकारी के अनुसार बीते दिन को नगर निगम कार्य समिति में फिरोजाबाद के नाम बदलने के प्रस्ताव रखा गया, जिसको हरी झंडी मिल गई। इस प्रस्ताव को 12 में 11 सदस्यों का समर्थन मिला है। वहीं योगी सरकार से भी जिले का नाम बदलने को लेकर मंजूरी मिलने की खबर आ रही है। बता दें नगर निगम ने पारित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को भेजा था। 

 इन जिलों के बदले नाम

गौरतलब है कि इससे पहले अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने के प्रस्ताव को भी नगर निगम में पास कर दिया गया है। इसके आलावा फैजाबाद और इलाहबाद का नाम भी बदला गया था। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network