Friday 9th of January 2026

UP News: आगरा में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 5 लोगों की मौत

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  December 02nd 2023 05:54 PM  |  Updated: December 02nd 2023 05:54 PM

UP News: आगरा में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 5 लोगों की मौत

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार शाम दिल्ली नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

सिकंदरा की ओर जा रहा था ऑटो

जानकारी के अनुसार ऑटो सवारियां लेकर भगवान टॉकीज से सिकंदरा की ओर जा रहा था। हाईवे पर वाहनों की कतार थी। तभी ऑटो ट्रक को ओवरटेक करते हुए आगे निकला। इस दौरान ऑटो के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे के समय मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में 5 लोगों की मौत

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ये हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे के दौरान ऑटो दो ट्रक के बीच में फंस गया था। इसके कारण लोगों को बचने का मौका भी नहीं मिला। हादसे में महिला सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल ही बचाव कार्य शुरू कर दिया और मरे हुए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। पुलिस ने ऑटो को साइड करके जाम को खुलवाया।

मरे हुए लोगों की पहचान करने में जुटी पुलिस

हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मरे हुए लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network