Tue, Apr 23, 2024

UP : निकाय चुनाव के साथ-साथ BJP महिला मोर्चा लोकसभा चुनावों को भी तैयार

By  Rahul Rana -- March 12th 2023 03:46 PM
UP : निकाय चुनाव के साथ-साथ BJP महिला मोर्चा लोकसभा चुनावों को भी तैयार

UP : निकाय चुनाव के साथ-साथ BJP महिला मोर्चा लोकसभा चुनावों को भी तैयार (Photo Credit: File)

ब्यूरो: अयोध्या में आज भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। यह बैठक नगर निकाय चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुई की गई । बैठक में महिला मोर्चा पूरी तरह से तैयार दिखा। बैठक में पहले सरकार की उपलब्धियां बताई गई । बीजेपी का कहना है कि प्रदेश में जब से योगी सरकार आई तब से अपराध में बहुत कमी आई है। सरकार और पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों और माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है।

वहीं इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का कहना है कि योगी सरकार के 6 सालों के कार्यकाल में सरकार ने अपना काम अच्छी तरह से किया है। गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों को जेल की पीछे पहुंचा कर लोगों को भी राहत मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले की सरकारों में अपराधी लगातार जुर्म करते थे । लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। 

भाजपा ने दिया महिलाओं को सम्मान 

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के साथ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य भी मौजूद रही । उनका कहना है कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान मिला है। आज भारत की हर महिला आजाद है। इससे पहले देश में महिलाओं को बोलने तक नहीं दिया जाता था। इसके अलावा उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि यूपी में चाहे नगर निकाय के चुनाव  हों  या 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव, महिला मोर्चा हर समय पूरी तरह से तैयार है और आज इसकी शुरुआत अयोध्या से हो गई है।

हालांकि बैठक में सुषमा स्वराज को भी याद किया गया। महिला मोर्चा बैठक में महिलाओं का कहना था कि आज पूरे प्रदेश की महिलाओं को सुषमा स्वराज के नाम से सम्मानित किया जा रहा है। 

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो