Thu, Nov 30, 2023

Subrata Roy Passed Away: सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुख

By  Deepak Kumar -- November 15th 2023 10:40 AM
Subrata Roy Passed Away: सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुख

Subrata Roy Passed Away: सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुख (Photo Credit: File)

ब्यूरोः देश के जाने-माने कारोबारी सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार रात को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा और कल बैकुंठधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


उनके अंतिम दर्शन के लिए सहारा से जुड़े हुए देश भर के कर्मचारियों के यहां पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मुंबई में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। 


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि उनके निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

 

सहारा समूह के प्रमुख के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि!

सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे सुब्रत रॉय

सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। सुब्रत रॉय ने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा की थी।सुब्रत रॉय ने राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। 

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो