Saturday 10th of January 2026

UP News: बिहार के सियासी फेरबदल पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना....

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 28th 2024 07:38 PM  |  Updated: January 28th 2024 07:38 PM

UP News: बिहार के सियासी फेरबदल पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना....

ब्यूरोः आज यानी रविवार को नीतीश कुमार ने फिर से एनडीए से गठबंधन कर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया को बड़ा झटका दिया है। इसके साथ नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जदयू नेता नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी उनकी कोई हार हो ही नहीं सकती है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करके नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा है।  उन्होंने एक्स पर किए पोस्ट पर लिखा कि भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी। आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।

एक और पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है… जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया। भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।

बता दें आज यानी रविवार को ब्यूरोः रविवार को नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। इसके साथ सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को बधाई दी है। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network