Tuesday 27th of January 2026

UP News: सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, लंबे समय से निजी अस्पताल में थे भर्ती

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  February 27th 2024 01:11 PM  |  Updated: February 27th 2024 01:11 PM

UP News: सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, लंबे समय से निजी अस्पताल में थे भर्ती

ब्यूरोः संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स पर पोस्ट करके लिखा है। 

समाजवादी पार्टी ने लिखा कि सपा के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !

बता दें सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का एक माह पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों से उनकी हालत में सुधार था। लेकिन मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने उन्होंने अंतिम सांस ली। चार बार विधायक रहने के बाद 2019 में पांचवीं बार संभल से सांसद चुने गए। उम्र और अनुभव में देश के सबसे वरिष्ठ राजनेता रहे। अपने सियासी तेवरों के कारण उनकी अलग पहचान रही है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network