Thu, Nov 30, 2023

Subrata Roy Last Rites: आज सुब्रत रॉय का भैंसाकुंड में होगा अंतिम संस्कार, 16 वर्षीय पोता देखा मुखाग्नि

By  Deepak Kumar -- November 16th 2023 11:27 AM
Subrata Roy Last Rites: आज सुब्रत रॉय का भैंसाकुंड में होगा अंतिम संस्कार,  16 वर्षीय पोता देखा मुखाग्नि

Subrata Roy Last Rites: आज सुब्रत रॉय का भैंसाकुंड में होगा अंतिम संस्कार, 16 वर्षीय पोता देखा मुखाग्नि (Photo Credit: File)

ब्यूरोः आज यानी गुरुवार को सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि राजधानी के भैंसाकुंड में होगी। बताया जा रहा है कि सुब्रत रॉय के 16 वर्षीय पोता मुखाग्नि देगा।

वहीं, सुब्रत रॉय के अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय और बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो के विदेश में होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना नहीं है। बता दें बीते दिन सुब्रत रॉय का शव बीते दिन मुंबई से लखनऊ लाया गया था और अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया।

बता दें सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार रात को 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका पार्थिव शरीर चार्टर प्लेन के जरिये लखनऊ लाया गया और आज भैंसाकुंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुब्रत रॉय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई लोगों ने दुख जताया है। 


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि उनके निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुब्रत रॉय का निधन बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने अपने जीवन काल में प्रदेश में बहुत बड़ा कारोबार खड़ा किया। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।


सहारा समूह के प्रमुख के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि!

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो