Sunday 23rd of February 2025

वाराणसी: एक साल तक मां के शव के साथ रह रहीं थी दो बच्चियां, पड़ोसियों भी थे बेखबर, ऐसे हुआ खुलासा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  November 30th 2023 02:33 PM  |  Updated: November 30th 2023 02:40 PM

वाराणसी: एक साल तक मां के शव के साथ रह रहीं थी दो बच्चियां, पड़ोसियों भी थे बेखबर, ऐसे हुआ खुलासा

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के मदरवां में दो बच्चियां अपनी मां के शव के साथ एक साल से रह रही थी, जो अब शव कंकाल में बदल गया था। हैरान करने वाली बात ये है कि इस घटना की खबर उनके रिश्तेदारों को भी नहीं थी। वहीं, पुलिस को इस मामले की सूचना मिलने मौके पर पहुंची तो वह भी हैरान रह गई। पुलिस ने कंकाल बन चुके शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।

8 दिसंबर 2022 को महिला का हुआ था निधन

जानकारी के अनुसार लंका थाना क्षेत्र के मदरवां में पुलिस ने एक घर से एक महिला का कंकाल बरामद किया है। मदरवां निवासी महिला उषा तिवारी का 8 दिसंबर 2022 को बीमारी के चलते निधन हो गया था। महिला की दो बच्चियां थीं, जो मां के शव के साथ रह रहीं थीं। वहीं, महिला की मौत की खबर किसी रिश्तेदार और आस-पास के पड़ोसी को नहीं थी। बच्चियों के पिता के नहीं होने की वजह से वह मां संग घर में अकेली रहती थीं। कुछ दिन पहले पड़ोसियों को बच्चियों पर शक हुआ और पुलिस व रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। 

दरवाजा तोड़कर निकाला महिला का कंकाल

सूचना मिलने पर पुलिस महिला के घर पर पहुंची, लेकिन बच्चियां दरवाजा नहीं खोल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। घर के अंदर घुसते ही सामने दिखे दृश्य ने पुलिसकर्मियों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने कंकाल बन चुके महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और महिला के कपड़े, चप्पल, चादर, रजाई आदि कब्जे में लिया हैं। पुलिस ने बताया दोनों बेटियों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

घर के अंदर से एक महिला का कंकाल बरामदः थानाध्यक्ष  

थानाध्यक्ष ने बताया कि मदरवां में घर के अंदर से एक महिला का कंकाल बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि महिला के कंकाल को कब्जे में लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ में थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बच्चियों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दोनों मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network