Thursday 8th of January 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वैन को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  October 21st 2023 12:03 PM  |  Updated: October 21st 2023 12:03 PM

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वैन को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे पर वैन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। 

दिल्ली से झारखंड जा रहे थे वैन सवार

जानकारी के अनुसार रबूपुरा थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा की तरफ से बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें वैन में सवार सभी दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।

मरने वालों की पहचान

मृतकों की शिनाख्त 38 वर्षीय उपेंद्र, 36 वर्षीय बिजेंद्र, 30 वर्षीय कांति देवी, 12 वर्षीय ज्योति,  45 वर्षीय सुरेश, 0 वर्षीय आर्यन, आठ वर्षीय आयुष और 16 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network