Sunday 25th of January 2026

UP News: एसटीएफ की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक लाख इनामी माफिया को किया ढेर

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 05th 2024 12:17 PM  |  Updated: January 05th 2024 12:17 PM

UP News: एसटीएफ की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक लाख इनामी माफिया को किया ढेर

ब्यूरोः यूपी एसटीफ की बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बीती रात को यूपी एसटीफ ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। माफिया विनोद कुमार उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सुल्तानपुर में एसटीफ और माफिया के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में माफिया को गोली लग गई, जिसमें विनोद उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। एसटीफ ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

बता दें विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय मूल रूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का रहने वाला था। अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल था। माफिया विनोद उपाध्याय के ऊपर कुल 35 मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी शामिल हैं।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network