Friday 9th of January 2026

UP News: वाराणसी में महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई, हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  October 28th 2023 02:07 PM  |  Updated: October 28th 2023 02:07 PM

UP News: वाराणसी में महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई, हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

ब्यूरोः वाराणसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव गांव में आज यानी शनिवार को एक महिला का रास्ते में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और महिला को सीएचसी पिंडरा में भर्ती कराया, जहां  डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई गई है।

खड़ंजा मार्ग को लेकर लंबे समय से विवाद

जानकारी के अनुसार कारखियांव गांव की रहने वाली पार्वती यादव (50) के घर के समीप स्थित खड़ंजा मार्ग है। उसी को लेकर पड़ोसियों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। आज खड़ंजा मार्ग पर मिट्टी गिराई जा रही थी। इसका महिला विरोध कर रही थी, लेकिन किसी ने इसकी बात नहीं मानी। महिला ने गुस्से में आकर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। 

महिला का हालत नाजुक

इस घटना को देखकर ग्रामीण हैरान हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत आग को बुझाया और महिला को पिंडरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस और तहसील के राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।  अधिकारी मौजूद है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network