Friday 9th of January 2026

UP News: अयोध्या के लिए रवाना हुई योगी कैबिनेट, रामलला के करेंगे दर्शन

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  February 11th 2024 10:55 AM  |  Updated: February 11th 2024 10:55 AM

UP News: अयोध्या के लिए रवाना हुई योगी कैबिनेट, रामलला के करेंगे दर्शन

ब्यूरोः अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए योगी कैबिनेट और एनडीए विधायक अयोध्या के लिए रवाना हुए। विधानसभा के सामने से लग्जरी बसों में निकलें। बस में आरएलडी के विधायक भी साथ गए हैं। राजा भैया और आराधना मिश्रा आदि भी साथ में रवाना हुए हैं।

aa

मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से यहां पहुंचेंगे। बस में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ आरएलडी के विधायक, राजा भैया और आराधना मिश्रा आदि रवाना हुए हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे सभी विधायक राम मंदिर पहुंच जाएंगे। प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को रामलला के दर्शन करेंगे। 

xs

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम योगी दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय विमान से पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। सीएम के आने से पहले विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री व विधायक हनुमानगढ़ी पहुंच जाएंगे। यहां एक घंटे की अवधि में सभी को दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे तक सभी जन्मभूमि परिसर में ही रहेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में वीवीआईपी मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। रामलला के दर्शन के बाद सभी विशिष्ट मेहमानों को परिसर में ही लंच कराया जाएगा।  

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network