Tuesday 27th of January 2026

UP News: दीपावली से पहले योगी सरकार की राज्य कर्मचारियों को तोहफा, 46% महंगाई भत्ते का किया ऐलान

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  November 06th 2023 06:32 PM  |  Updated: November 06th 2023 06:32 PM

UP News: दीपावली से पहले योगी सरकार की राज्य कर्मचारियों को तोहफा, 46% महंगाई भत्ते का किया ऐलान

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दे दिया है। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर (एक्स) पर इसकी जानकारी दी है। सीएम योगी ने अपने ट्विटर (एक्स) पर एक पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।

साथ में लिखा कि इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा ₹7,000) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। आप सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं!

बता दें पिछली बार योगी सरकार ने 15 मई को महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की मंजूरी दी थी। अब एक बार फिर राज्य कर्मियों को सीएम योगी ने दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दे दिया है। राज्य कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से मूल वेतन के साथ 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network