Sunday 23rd of February 2025

UP News: आगरा में बड़ी घटना, मां-बेटे की हत्या के बाद युवक ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  February 11th 2024 12:28 PM  |  Updated: February 11th 2024 12:28 PM

UP News: आगरा में बड़ी घटना, मां-बेटे की हत्या के बाद युवक ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बड़ी घटना सामने आई है। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में मां-बेटे की हत्या के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच  शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। 

जानकारी के अनुसार थाना न्यू आगरा के लॉयर्स कॉलोनी के निवासी रुण उर्फ जॉली का पाइप का व्यापार था। बताया गया है कि उसकी पत्नी रजनी खाटू श्याम दर्शन के लिए गई हुई थी। घर में जॉली के अलावा उसकी बुजुर्ग मां ब्रजेश देवी और 12 साल का बेटा कुशाग्र चौहान था। रोज की तरह शनिवार सुबह भी जब उसके घर पर नौकरानी काम करने पहुंची तो उसने जॉली का शव फंदे पर लटका देखा और मां व बेटे के शव को बेड पर पड़ा हुआ देखा। ये देख नौकरानी हैरान हो गई और चिल्लाने लग पड़ी। नौकरानी का शोर सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।  

पुलिस ने कहा कि बुजुर्ग महिला और बेटे को जहर देकर मारा गया, जिसके बाद जॉली ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। इस मामले की जांच की जा रही है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network