Wednesday 28th of January 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, राजधानी समेत कई जिलों में गिरा तापमान

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  December 16th 2023 10:50 AM  |  Updated: December 16th 2023 10:50 AM

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, राजधानी समेत कई जिलों में गिरा तापमान

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में तापमान के काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बीते दिन बरेली सबसे ठंडा शहर रहा है, यहां पर 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ यूपी की राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ में ठंड बढ़ गई है। 

पश्चिमी और पूर्वी यूपी के इलाकों में छाया हल्का कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज यानी शनिवार को मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। इसके साथ पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तराई वाले इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

यूपी के जिलों का तापमान

यूपी के तमाम इलाकों में सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। बीते रात बरेली में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ में लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, मुजफ्फरनगर में 6.5, मेरठ में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ यूपी के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

 5 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना 

मौसम  विभाग ने कहा कि 17 और 18 दिसंबर को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके बाद यूपी में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।  

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network