Thursday 8th of January 2026

Earthquake In Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर धरती कांपी, गोरखपुर में महसूस किए भूकंप के झटके

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  November 06th 2023 05:31 PM  |  Updated: November 06th 2023 05:31 PM

Earthquake In Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर धरती कांपी, गोरखपुर में महसूस किए भूकंप के झटके

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश में एक बार फिर धरती कांपी है। आज यानी सोमवार 4.16 बजे गोरखपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा सिद्धार्थनगर, बस्ती, देवरिया व महराजगंज में भी भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप आने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए और खुली जगह की ओर भागते दिखे। 

दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके  

उधर, दूसरी ओर दिल्ली-NCR में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। इस भूकंप की तीव्रता 5.6 आंकी गई। दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत यूपी के कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेशनल केन्द्र फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। फिलहाल भूकंप से अभी कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। 

 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network