Fri, Apr 19, 2024

यूपी निकाय चुनाव: सहारनपुर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी साइमा मसूद!

By  Mohd. Zuber Khan -- December 21st 2022 12:58 PM -- Updated: December 21st 2022 01:03 PM
यूपी निकाय चुनाव: सहारनपुर से  बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी साइमा मसूद!

यूपी निकाय चुनाव: सहारनपुर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी साइमा मसूद! (Photo Credit: File)

सहारनपुर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के लिए भले ही अभी तारिख़ों का ऐलान होना बाक़ी हो, लेकिन सियासी ताना-बाना अभी से बुना जाने लगा है। सभी राजनीतिक पार्टियां इसकी तैयारियों में भी जुट गईं हैं। ताज़ा जानकारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आई है, जहां पर बहुजन समाज पार्टी ने सहारनपुर नगर निगम की महापौर सीट पर अनौपचारिक तौर पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

दरअसल बसपा नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद की पत्नी साइमा मसूद को सहारनपुर नगर निगम के महापौर सीट पर बसपा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। आपको बता दें कि बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राय ने नगर निकाय चुनाव के नोटिफ़िकेशन जारी होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस की है। वहीं सहारनपुर पहुंचे बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयोजक काजी इमरान मसूद की पत्नी सायमा मसूद को सहारनपुर नगर निगम चुनाव के लिए संभावित मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। 

बसपा ने सहारनपुर से ही अपने पहले संभावित प्रत्याशी की घोषणा की है। शमसुद्दीन राय ने कहा कि नोटिफ़िकेशन जारी होते ही सायमा यहां से हमारी उम्मीदवार होंगी और बसपा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगी।शमसुद्दीन राय ने दावा करते हुए कहा कि इमरान मसूद का साथ मिलने के बाद बसपा की और उम्मीदें बढ़ी हैं। इस बार निश्चित रूप से कई नगर निगमो और नगर पालिकाओं पर बसपा का परचम लहराएगा।

कुल-मिलाकर बीएसपी ने सहारनपुर से नगर निकाय चुनाव का आग़ाज कर दिया है। बसपा के इस ऐलान के बाद इमरान मसूद के बढ़ते क़द को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में इस बार 762 सीटों पर मतदान होना है, इनमें से 17 नगर निगम शामिल हैं, जबकि 200 नगरपालिका और बाक़ी नगर पंचायतों में चुनाव होना है।

-PTC NEWS

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो