Monday 5th of January 2026

पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबा, भाइयों ने दी मुखाग्नि

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Mohd. Zuber Khan  |  December 30th 2022 01:05 PM  |  Updated: December 30th 2022 01:05 PM

पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबा, भाइयों ने दी मुखाग्नि

गांधीनगर/लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर गांधीनगर के श्मशान घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां से रवाना हो गए। गौरतलब है कि पीएम मोदी की मां की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीएम मोदी के परिवार ने मां हीराबा के निधन पर एक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हम इस कठिन समय में उनके लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें, हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये भी पढ़ें:- तो क्या घर से दूर रहकर भी डाल सकेंगे आप अपनी वोट?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी शोक व्यक्त किया।

साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि  प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हीराबा के निधन पर दुख जताया।

-PTC NEWS

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network