Monday 12th of January 2026

Mann Ki Baat: लखनऊ में PM मोदी के के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनते हुए CM योगी, JP नड्डा रहे मौजूद

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  December 31st 2023 11:30 AM  |  Updated: December 31st 2023 11:30 AM

Mann Ki Baat: लखनऊ में PM मोदी के के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनते हुए CM योगी, JP नड्डा रहे मौजूद

ब्यूरोः आज सुबह 11 बजे से पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम शुरू हो गया है।  ये मन की बात कार्यक्रम का 108वां एपिसोड होगा। इस कार्यक्रम को देश के अगल-अगल जगह पर भाजपा नेता और आम जनता सुन रही है। 

वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम सुन रहे हैं। इसको लेकर सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर किया है।

इससे पहले सीएम योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का लखनऊ आगमन पर स्वागत किया था। इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। सीएम योगी ने शेयर पोस्ट में लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का निवेश और नवाचार की नव भूमि 'नए उत्तर प्रदेश' में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network