Tuesday 27th of January 2026

UP School Closed: ठंड के चलते यूपी के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, DM ने जारी किए आदेश

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 07th 2024 11:31 AM  |  Updated: January 07th 2024 11:31 AM

UP School Closed: ठंड के चलते यूपी के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, DM ने जारी किए आदेश

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश के शीतलहर के चलते ठंड बढ़ गई है। इसको देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की गई है। लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी किए है। इसके अनुसार लखनऊ में 8वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा. वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10 बजे से 3 बजे कक्षाएं चलेंगी।  

इसके साथ में बुलंदशहर में भी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। डीएम सीपी सिंह के आदेश पर बुलंदशहर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ाई गई है। इसके साथ कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से 03:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।

इसके अलावा गोरखपुर में भीषण शीतलहर को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश की ओर जारी आदेश में सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल-कॉलेजों को 10 जनवरी तक बंद  करने को कहा गया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network