Saturday 22nd of February 2025

UP News: मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयत बिगड़ी, SGPGI के आईसीयू में भर्ती

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 09th 2024 11:59 AM  |  Updated: January 09th 2024 11:59 AM

UP News: मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयत बिगड़ी, SGPGI के आईसीयू में भर्ती

ब्यूरोः मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयत बिगड़ी हुई है। इसके चलते उन्हें संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान यानी SGPGI लखनऊ के आईसीयू में भर्ती किया गया है। बता दें दो दिन पहले तक वह लखनऊ स्थित ही मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

ये भी पढ़ें :- CM Yogi In Ayodhya: आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां का लेंगे जायजा

जानकारी के अनुसार मशहूर शायर मुनव्वर राना क्रोनिक किडनी रोग से ग्रसित हैं। पिछले दिनों डायलिसिस के लिए गए थे, उसके बाद अचानक से चेस्ट पेन हुआ। चेक अप हुआ था। ज्याद पानी निकला फेफड़ों में और निमोनिया हो गया। इस कारण सांस लेने में दिक्कत आई। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।  

ये भी पढ़ें :- UP Crime News: ललितपुर में घर में घुसकर बदमाशों ने मां और मासूम बेटी की हत्या, पति घायल

बता दें मुनव्वर राना देश के जाने-माने शायर हैं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कर और माटी रतन सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। वहीं, मुनव्वर राना के प्रशंसक उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। 

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network